जबलपुर। रामपुर स्थित लोधी सामुदायिक भवन मे जिला युवा लोधी (क्षत्रिय) महा परिषद की बैठक मे नरसिंहपुर के पूर्व विधायक तथा लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जालम सिंह पटेल मुख्य अतिथि थे तथा पूर्व डीआईजी मनोहर सिंह वर्मा ने अध्यक्षता की। पूर्व डीएसपी कौशल सिंह, महिला विंग अध्यक्ष शकुंतला सिंगरौले द्वारा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। बैठक मे नव नियुक्त पधाकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय लोधी महासभा के महासचिव रामेश्वर सिंह ठाकुर, जिला युवा लोधी (क्षत्रिय) महापरिषद के महासचिव दुर्गा सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष अशोक पटेल, संगठन सचिव चंचल लोधी, शीला वर्मा, एसएस ठाकुर, कार्यकरणी सदस्य एड॰ श्रीचंद लोधी, रत्नेश लोधी, जगदेव पटेल, रामप्रसाद पटेल, अनूप ठाकुर, डॉ रूचि लोधी, रामभजन लोधी, वर्षा पटेल, ज्योतिका लोधी, शैलेश लोधी, सरिता खंडारे, रीता पटेल, डॉ॰ दीपा सिंह ठाकुर, डॉ॰उमाशंकर पटेल, रामविशाल पटेल, मनोहर पटेल, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप पटेल, गोविंद पटेल, आर॰ के॰ पटेल, प्रेमचंद लोधी, रूद्र पटेल, डॉ॰ अनिल पटेल, कार्तिक महदेले, प्रशांत महदेले, हरवंश कुमार आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Tags
jabalpur