देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मारपीट के बाद चली गोली, चेरीताल का युवक गंभीर; तीन आरोपी फरार



 जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लामेटा घाट में गाड़ी टकराने की मामूली सी बात पर हुए विवाद में एक युवक को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत पर डॉक्टर नज़र बनाए हुए हैं और इलाज जारी है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चेरीताल निवासी 20 वर्षीय ऋतिक बारी (पिता राजेश बारी) बीती रात लामेटा घाट क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान गोरखपुर रामपुर निवासी राहुल उर्फ काला, निक्की और राम रैकवार की गाड़ी से उसकी गाड़ी टकरा गई। गाड़ी टकराने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आपा खो दिया और ऋतिक पर फायर कर दिया।
गोली सीधे ऋतिक के पेट में जा लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल उर्फ काला, निक्की और राम रैकवार तुरंत मौके से फरार हो गए। अचानक हुई गोलीबारी से लामेटा घाट 

घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times