देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ सिक्ख समाज की प्रतिभाएं हुई सम्मानित



जबलपुर/ भारतीय संस्कृति, विविध  भाषाएं और हमारी धार्मिक, सामाजिक और समरसता, समभाव  की जीवन शैली बहुत समृद्ध हैं। यही वजह है कि हम वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने में कहीं कमजोर साबित नहीं होते । तदाशय के विचार शिक्षाविद् सरबजीत सिंह रेणुका, लुधियाना पंजाब ने व्यक्त किए। अवसर था सामाजिक एवं धार्मिक संस्था गुरमत मिशन जबलपुर सर्किल द्वारा गुरु तेग बहादुर खालसा महाविद्यालय महानद्दा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का । इस मौके पर शिक्षा, संस्कृति, कला, रचनात्मकता, क्रीड़ा, सामाजिक सेवा, नेतृत्व, नवाचार एवं व्यावसायिक उपलब्धियों   सहित विविध विधाओं में पारंगत 90 प्रतिभावान छात्र एवं युवक युवतियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मस्तान सिंह चावला के की। सरदूल सिंह,रजिस्ट्रार,  रा दु वि वि, तनजीत सिंह छावड़ा, गुरमीत सिंह छावड़ा,अमेरिका, आदि मंचासीन रहे । संचालन गुरप्रीत कौर कालरा, रविंदर कौर एवं मिशन अध्यक्ष शमशेर सिंह ने आभार प्रकट किया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कलाकारों ने मंत्रमुग्ध किया। आयोजन की सफलता में मंजीत सिंह खालसा, जोगा सिंह, फुलवीर सिंह, जगजीत सिंह उप्पल, परमजीत सिंह पटियाला का योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times