जबलपुर। शहर के चार खम्बा चौक, बहोराबाग मार्ग, मोतीनाला अस्पताल, नालबंद मोहल्ला, मोमिनपुरा तलेया रोड एवं आजाद बाग क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर क्षेत्रीय पार्षदों ने महापौर का ध्यान आकर्षित कराया है। डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड क्र.40 की पार्षद मुकीमा याकूब अंसारी, पार्षद अख्तर अंसारी, वकील अंसारी के अनुसार बड़े पर्व आने वाले हैं। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों का इन मार्गों से आवागमन होता है। मीना बाजार सहित अन्य गतिविधियों के चलते भी इन सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। महापौर ने इस मांग पर सहमति व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि त्योहारों के पहले संबंधित सड़कों का आवश्यक सुधार/निर्माण कार्य कराया जाएगा।
पार्षदों ने त्योहारों के पूर्व चार खम्बा मार्ग बनाने की करी मांग
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
