देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

हाईकोर्ट बार में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पर प्रति सप्ताह होंगी व्याख्यान माला


जबलपुर। ई-मेल, व्हाट्सऐप संदेश, मोबाइल फोन, डिजिटल अभिलेख और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से निर्मित सामग्री तक विस्तृत हो गई है। इसी परिवर्तनशील परिदृश्य में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रशासन एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य विधि के विशेषज्ञ हर्ष सिंह बहरावत ने *‘इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस’* विषय पर अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक व्याख्यान दिया।

ऐसे व्याख्यान हाईकोर्ट बार में प्रति सप्ताह निरंतर आयोजित किये जायेंगे ।व्याख्यान कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह, सचिव असीम त्रिवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वास पलिया, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र ज्योतिषी, महिला उपाध्यक्ष अनुराधा तिवारी चौबे, सह सचिव रुपेश पटेल, कोषाध्यक्ष सुशीला पालीवाल, लाइब्रेरी सचिव अजय शुक्ला कार्य सारिणी सदस्य आशीष तिवारी,अर्नव तिवारी, विभा पाठक, अतुल द्विवेदी, शांति तिवारी,  अभिजीत सोनी,  आरती शर्मा, वरूण दुबे  

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल खरे, पारितोष त्रिवेदी तथा टैक्स बार एसोसिएशन के महामंत्री  एस. एस. ठाकुर सहित बडी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times