देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कैट की संभागीय बैठक संपन्न



जबलपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों तथा व्यापार जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में कैट के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री संजय जैन पटवारी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जितेन्द्र पचौरी ने सुदर्शन जैन मालथौन को पुनः सागर जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति में नवंबर माह में भोपाल में कैट के प्रदेश पदाधिकारियों एवं 55 जिलों के जिला अध्यक्षों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 

बैठक का संचालन संजय अग्रवाल ने तथा आभार संतोष जैन स्टील ने व्यक्त किया। बैठक में सौरभ उपकर, अजीत सेनमेया, अक्षय जैन, पंकज तिवारी, विजय नीखरा, मुन्ना भाई, विकास मोदी, राकेश बजाज सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times