देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

आंखों में मिर्ची झोंक ज्वेलर से 35 लाख की लूट, नरसिंहपुर में सनसनी



 नरसिंहपुर में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका एक ओर उदाहरण सामने आया है। यहां एक ज्वेलर्स से 35 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया गया है। बदमाशों में दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी शॉप के संचालक की आंखों में मिर्ची झोंक दी। इस दौरान वो ज्वेलर से जेवरात लूट कर फरार हो गए।

यह घटनाक्रम शहर के रिपटा पुल के पास हुआ। अज्ञात आरोपियों ने गणेश ज्वेलर्स के संचालक सौरभ सोनी को टक्कर मारी, आंखों में मिर्ची डालकर लाठियों से मारपीट की। इसके बाद जेवरों से भरा बैग लेकर मौके से भाग निकले। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

टक्कर मार कर छीना बैग

इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह राजमार्ग स्थित अपनी दुकान बंद करके लौट रहे थे। तभी रिपटा पुल पर आरोपियों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस वजह से वो गिर गए। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची डाल दी गई। आरोपी यहीं नहीं रुके उन्होंने ज्वेलर्स से लाठी से मारपीट भी की। इस हमले में उन्हें सिर, पैर और हाथ में चोट आई है।

बैग बचाता रहा ज्वेलर्स

सौरभ ने बताया कि आरोपी लगातार उनसे बैग छीनने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने बैग नहीं छोड़ा तो उनके साथ दोबारा मारपीट की गई और बदमाश बैग लेकर मौके से फरार हो गए। बैग में कई सारे जेवरात थे, जिसमें से कुछ सुधार के लिए आए थे। इन सभी की कीमत लगभग 35 लाख बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

शहर में हुई इतनी बड़ी लूट के बाद पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की दो टीमें भी बनाई गई है, जो आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच कर वारदात से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times