देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर विकास प्राधिकरण में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने JDA अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन




जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पुनः नियुक्ति अथवा संविदा पर अवसर दिए जाने के मामले को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता, नियमों के पालन तथा प्राधिकरण पर पड़ने वाले वित्तीय भार को लेकर नगर कांग्रेस जबलपुर के पदाधिकारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

रिज़वान अली कोटी, प्रवक्ता नगर कांग्रेस ने इस संबंध में जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सेवानिवृत्ति के बाद की गई सभी पुनर्नियुक्तियों एवं संविदा नियुक्तियों की जांच कराई जाए, उन्होंने कहा कि मामला किसी व्यक्ति विशेष के विरोध का नहीं, बल्कि संस्थागत पारदर्शिता और जवाबदेही का है। यदि किसी नियुक्ति में निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

ज्ञापन सौंपते समय बादल पंजवानी, कपिल भोजक, ज़फर खान, एजाज अंसारी, सिकंदर खान, शफ़ी खान आदि उपस्थित रहें ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times