सिहोरा | चुनावी मंच से किया गया वादा अब भाजपा के लिए सवाल बनता जा रहा है। सिहोरा को जिला बनाने की मांग को लेकर लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आंदोलन का पहला चरण पूरा करते हुए बुधवार को विधायक संतोष बरकड़े को स्मरण पत्र सौंपने की अपनी घोषणा पूरी की। विधायक के बाहर रहने पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर अनुपम सराफ से पत्र लिया ।समिति ने इसके साथ ही आंदोलन के अगले चरण का ऐलान कर दिया। समिति ने 2 सितंबर से सिहोरा के जिम्मेदार भाजपा नेताओं को स्मरण पत्र सौंपकर उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी द्वारा विधानसभा चुनाव के ठीक पहले सिहोरा जिला बनाने को लेकर की गई घोषणा का ऑडियो सुनाया।
इस अवसर पर समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया,रामजी शुक्ला,संतोष पांडे,शरद सेठ,प्रदीप दुबे,पुरषोत्तम गुप्ता,मोहन सोंधिया,राजेश कुररिया,सुमित शुक्ला,आलोक जैन,जितेंद्र श्रीवास,दशरथ पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।