देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों ने अधिकारियों पर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के लगाए आरोप




जबलपुर। जीसीएफ में सुरक्षा व्यवस्था में कार्यरत भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा कर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों पर ड्यूटी में बार-बार बदलाव, अभद्र भाषा के प्रयोग, मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना तथा अनुचित दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सुरक्षा कर्मियों का आरोप है कि 14 सितंबर 2026 से ड्यूटी का समय अचानक बदलकर 4-4 घंटे की शिफ्ट कर दिया गया। इसका पालन करने के बाद जब सुरक्षा कर्मी अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताने के लिए एकत्र हुए, तो उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार और धक्कामुक्की की गई |

भूतपूर्व सैनिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने तथा सुरक्षा कर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की है। 

मांगों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते समय रामरतन यादव घनश्याम यादव, आकाश भाई, एड. अनुराग सिंह, एड एड. नरेश चक्रवर्ती प्रमोद सेन सहित रिटायर्ड सैन्यकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times