देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के बदले मांगे 20 हजार, 8 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने किया ट्रैप


जबलपुर/नरसिंहपुर। सेवा सहकारी समिति के ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने सोमवार को नरसिंहपुर में ट्रैप कार्रवाई की। लोकायुक्त के अनुसार ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में प्रभारी प्रबंधक अमित श्रीवास्तव को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऑडिट के बदले 20 हजार मांगने का आरोप

लोकायुक्त के मुताबिक शिकायतकर्ता अशोक कुमार पटेल, निवासी ग्राम मेघ, तहसील गोटेगांव ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में शिकायत की थी।

सेवा सहकारी समिति बरहटा के वर्ष 2025-26 के ऑडिट का कार्य ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह, कार्यालय उप आयुक्त सहकारी संस्थाएं, नरसिंहपुर द्वारा किया जा रहा था।

शिकायतकर्ता का आरोप था कि समिति का ऑडिट करने और ऑडिट में आपत्ति नहीं लगाने के एवज में राजेंद्र सिंह ने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

सत्यापन के बाद 8 हजार में तय हुई रिश्वत

लोकायुक्त द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह के 8 हजार रुपए रिश्वत लेने के लिए तैयार होने की बात सामने आई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

प्रभारी प्रबंधक ने ली रकम, लोकायुक्त ने दबोचा

लोकायुक्त के अनुसार सोमवार को विपणन सहकारी समिति मर्यादित, नरसिंहपुर के कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोप है कि ऑडिट ऑफिसर राजेंद्र सिंह की मौजूदगी में सहआरोपी एवं समिति के प्रभारी प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपए की रिश्वत ली।

रकम लेते ही लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित श्रीवास्तव को पकड़ लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली। राजेंद्र सिंह को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है।

कार्रवाई करने वाली टीम में टीएलओ निरीक्षक राहुल गजभिए, निरीक्षक जितेंद्र यादव सहित लोकायुक्त जबलपुर के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times