देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

सोते परिवार पर मंडराया खतरा, दीवार से मिट्टी झरते ही भागे बाहर; पलभर में ढह गई छत



घमापुर के बरू मोहल्ला में बड़ा हादसा टला; महिला और बच्चों ने समय रहते छोड़ा मकान, 2 से 3 लाख रुपए के नुकसान का दावा

जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांचघर चुंगी चौकी के बरू मोहल्ला में बीती रात एक रिहायशी मकान की दीवार और छत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त महिला अपने बच्चों के साथ मकान में सो रही थी। दीवार से प्लास्टर और मिट्टी गिरती देख परिवार तत्काल बाहर निकल गया और कुछ ही देर बाद छत व दीवार ढह गई। समय रहते बाहर निकलने से परिवार के सदस्यों की जान बच गई।

पहले झरने लगी मिट्टी, फिर भरभराकर गिरी छत

पीड़ित महिला रानू तिवारी ने बताया कि रात में वह अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार से प्लास्टर और मिट्टी झरने लगी। खतरे का आभास होते ही परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल गए।

उनके मुताबिक परिवार के बाहर पहुंचते ही मकान की दीवार और छत भरभराकर गिर गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है।

मलबे में दबा घर का सामान

पीड़ित परिवार का कहना है कि मकान ढहने से घर में रखा फर्नीचर, खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। परिवार ने करीब 2 से 3 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान जताया है।

परिवार के सामने रहने का संकट

मकान क्षतिग्रस्त होने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के बाद अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस राहत नहीं मिली है। उनका कहना है कि स्थानीय पार्षद की ओर से आवेदन देने की बात कही गई है।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और अस्थायी रूप से रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times