जबलपुर | मदन महल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक पाठक पर भाजपा सरकार एवं मंत्री के दबाव में दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी [शहर] के द्वारा आज सायं 4 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
ज्ञापन में निष्पक्ष जांच एवं न्यायपूर्ण कार्रवाई की मांग की जायेगी। कांग्रेस के पदाधिकारियों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, NSUI एवं समस्त कांग्रेसजनों से उपस्थिति की अपील शहर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह गुर्जर ने की है ।
