देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

शराब पीने की बात पर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार



जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबाटोला में शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय सूरज चौधरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में भूरा उर्फ अजीत चौधरी (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था सूरज

पुलिस के मुताबिक 20 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे बाबाटोला निवासी सूरज चौधरी शंकर किराना के पास सड़क किनारे नाली की पट्टी पर घायल अवस्था में पड़ा मिला था।

सूचना मिलने पर उसका भाई सनी चौधरी और चाचा बबली मौके पर पहुंचे। सूरज के सीने में गंभीर चोट थी। परिजन उसे ई-रिक्शा से विक्टोरिया अस्पताल लेकर जा रहे थे।

पुलिस के अनुसार रास्ते में होश आने पर सूरज ने अपने भाई को बताया कि भूरा ने उसे चाकू मारा है। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर शुभम सिंह और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी नीता जैन मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

भोलानगर से आरोपी को पकड़ा

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी हनुमानताल सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। तलाश के दौरान पुलिस ने भोलानगर निवासी भूरा उर्फ अजीत चौधरी को हिरासत में लिया।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने की बात को लेकर हुए विवाद के दौरान सूरज पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सुभाषचंद बघेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजेश पांडे, उप निरीक्षक रविंद्र डुडवा, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित हनुमानताल थाने के पुलिस स्टाफ की भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times