देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

एल्गिन अस्पताल में नवजात के हाथ में फ्रैक्चर का मामला: कांग्रेस ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग की


जबलपुर। एल्गिन अस्पताल में सिजेरियन प्रसव के दौरान नवजात शिशु के हाथ की हड्डी टूटकर दो टुकड़े होने के मामले को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी ने जिला कलेक्टर जबलपुर  के नाम अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती नीता राठौर को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

प्रवक्ता रिज़वान अली कोटी ने शिकायत में बताया कि 18 सितंबर 2026 को उन्हें मामले की जानकारी मिलने पर वे एल्गिन अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों ने प्रसव के दौरान अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के साथ हुई यह घटना अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है और इसकी वास्तविक परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराकर प्रसव के दौरान नवजात को हुई चोट के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाए। यदि जांच में किसी चिकित्सक, कर्मचारी अथवा अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही या नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने पीड़ित नवजात को उचित एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने तथा परिवार को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग भी की है।

ज्ञापन के दौरान बादल पंजवानी, एजाज़ अंसारी, कुणाल भाटिया, अदनान अंसारी, सिंकदर खान, शफ़ी खान आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times