जबलपुर। उत्तरप्रदेश-बिहार महासंघ की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने पर 2 अक्टूबर को स्थापना दिवस समारोह आयोजित करेगा। इस अवसर पर समाज के 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठजनों तथा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। महासंघ के संयोजक डॉ. राजेश जायसवाल ने बताया कि महासंघ की तीन दशक की यात्रा सामाजिक एकजुटता और आपसी सहयोग की भावना का प्रतीक है। समारोह अपराह्न 12 बजे से 3 बजे तक कॉफी हाउस, कृषि विश्वविद्यालय परिसर, अधारताल, जबलपुर में आयोजित होगा।
महासंघ ने सम्मान के लिए पात्र वरिष्ठजनों एवं मेधावी विद्यार्थियों से अपने आवश्यक दस्तावेज 27 सितंबर 2026 तक संबंधित पदाधिकारियों के पास जमा कराने का आग्रह किया है। वरिष्ठजनों को पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की प्रति, जबकि मेधावी विद्यार्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो एवं मार्कशीट की प्रति जमा करनी होगी।
दस्तावेज जमा कराने एवं अन्य जानकारी के लिए महासंघ के संरक्षक जीपी विश्वकर्मा, संयोजक डॉ. राजेश जायसवाल से सम्पर्क करने का आग्रह किया गया है |
