जबलपुर | संविधान बताओ आरक्षण बचाओ को लेकर अधारताल क्षेत्र में निवासरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग समाज के नागरिकों की बैठक अधारताल मे आयोजित की गई | बरसात के चलते बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई | बैठक का मुख्य उद्देश्य रहा कि आगामी 30 सितंबर को संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ आंदोलन के तहत कलेक्टर कार्यालय मैं प्रदर्शन को सफल बनाने रणनीति तैयार की गई | आदिवासी बहुजन कल्याण अधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश प्रसाद चौधरी की मुख्य अतिथि मे तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता चमन पासी की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे पार्षद विमल राय, पूर्व पार्षद तेज कुमार भगत, डॉ. अनिल, डॉ. नीरज, प्रो. एसआर राम गिरी, एड. नितिन बावरिया, एड. तरुण रोहितास, एड. सोमनाथ कोरी, प्रहलाद रैकवार, पूरनलाल, एसआर झरिया, भगवान दास, बाल कृष्णा श्रीवास, कोमल रैकवार, टीपू कोस्टा, पप्पू पासी, तुलसी प्रसाद पासी, डॉ. सुरेश रैकवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित रहे |
आरक्षण बचाओ के सम्बन्ध मे आधारताल में आयोजित हुई बैठक
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
.jpg)