जबलपुर / वार्ड क्रमांक 73 करमेता क्षेत्र के रेवा नगर की जर्जर एवं एक सौ मीटर सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। सडक अधूरी होने के कारण क्षेत्र के रहवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और आये दिन दुर्घटनाए हो रही है । विशेष रूप से बारिश के समय कीचड़ एवं जलभराव के कारण स्थिति और भी कठिन हो रही है। क्षेत्रवासी बृजेश यादव, अमय पटेल, एमएल पटेल, त्रिलोक सिंह, संदीप पटेल, राजेश अहिरवार, मोहित विपिन यादव, समर सिंह लोधी आदि नगर निगम प्रशासन से जनहित मे शीर्ध सडक निर्माण की मांग की है ताकि दुर्घटनाए न हो और क्षेत्र वासियो को राहत मिल सके |
