देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

‘सेवा दिवस’ के रूप में गाजीनगर सरकारी स्कूल में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का जन्मदिन मनाया गया




जबलपुर। देश के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का जन्मदिन जबलपुर में समाजसेवी संगठनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अधिवक्ताओं द्वारा ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया।



इसी क्रम में नगर निगम में सांसद प्रतिनिधि सैय्यद ताहिर अली व सांसद कार्यालय समन्वयक  आरिफ बेग के नेतृत्व में गाजीनगर स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को शिक्षण सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

सैय्यद ताहिर अली,आरिफ बेग ने कहा कि राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा का हमेशा से यह संकल्प और प्रयास रहा है कि बच्चों, विशेषकर बच्चियों की पढ़ाई-लिखाई में किसी प्रकार की कमी न आए और उन्हें बेहतर शिक्षा का वातावरण उपलब्ध हो। इसी विचार और मुहिम को आगे बढ़ाते हुए उनके जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर गाजीनगर उर्दू प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अध्ययन सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता मुनव्वर, इमरान मंसूरी, शकील अंसारी, शाहिद, रेहान खान, मोहम्मद अली, शादाब अली सहित विद्यालय के शिक्षक मो. जियाउर्रहीम, मो. इकबाल आदि उपस्थित रहे।



भवदीय 


सैय्यद ताहिर अली

[सांसद प्रतिनिधि नगर निगम जबलपुर]

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times