जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में परीक्षा कार्यक्रम, परिणामों में देरी और अकादमिक सत्र प्रभावित होने के मुद्दे को लेकर सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की जिला इकाई ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सचिन रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय पहुंचकर जमकर नारे बाजे कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय की मेज पर सब्जी-भाजी रखी और चूड़ी-साड़ी भेंट कर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए परीक्षा नियंत्रक के इस्तीफे की मांग भी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से चूड़ी-साड़ी भेंट करते हुए परीक्षा नियंत्रक पर परीक्षा व्यवस्था संभालने में असफल रहने का आरोप लगाया और इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन मे जिलाध्यक्ष सचिन रजक, नीलेश माहर, राहुल रजक, अर्पित सोनकर, पुष्पेन्द्र गौतम, अंश गुजराल, आयुष पहारिया,यश सविता ,रितिक जैन, दिवयराज ठाकुर, नयन जयसवाल, यश सोनी, श्रीयांश, वरूण तिवारी, पियूष राव सहित छात्र उपस्थित रहे।
रादुविवि में परीक्षा व्यवस्था को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
