देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

भारतीय शिक्षा व्यवस्था – अतीत, वर्तमान एवं भविष्य” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का पाँचवाँ एवं अंतिम चरण संपन्न


जबलपुर। भारतीय शिक्षा व्यवस्था के अतीत, वर्तमान की चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं को केंद्र में रखकर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का पाँचवाँ एवं अंतिम चरण रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ! प्रतियोगिता में शहर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा, तार्किक सोच, कल्पनाशीलता और विचारशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “भारतीय शिक्षा व्यवस्था – अतीत, वर्तमान एवं भविष्य” (Indian Education System – Past, Present and Future) रखा गया था। विषय की व्यापकता को विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कल्पनाशक्ति और दृष्टिकोण के अनुरूप अभिव्यक्त किया। किसी ने भारतीय शिक्षा की गौरवशाली परंपराओं को अपनी रचनाओं में स्थान दिया, तो किसी ने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और तकनीकी बदलावों को रेखांकित करते हुए भविष्य की शिक्षा का स्वरूप प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के पाँचों चरणों के समापन के बाद अब 27 सितंबर 2026 को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह मानस भवन में दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगा। 

समारोह में प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times