जबलपुर/भोपाल में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय मध्य प्रदेश वुशू चैंपियनशिप में जबलपुर के सूर्या जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत अपने नाम किए।
सूर्या की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष एवं आईपीएस अधिकारी जयदीप सिंह, खेल विभाग के संयुक्त संचालक बी.एस. यादव तथा संघ के सचिव मनोज गुप्ता ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मानित किया, उनके कोच दिव्यांश, मनोज गुप्ता, नितिन भाटिया, प्रदीप परिहार, सुरेंद्र सिंह एवं मनीष रजक सहित खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।
