देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

बसपा सांसद रामजी गौतम का किया सम्मान



जबलपुर | बाल्मीकि डोम-डूमार सफाई कर्मचारी समाज द्वारा अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुचे बसपा के केंदीय प्रभारी व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम का स्वागत कर सम्मान किया गया | बसपा के प्रकाश गौतेल ने बताया कि पिछले माह दिल्ली में तीन सफाई कर्मियों की सीवर लाइन में उतरकर सफाई करने के दौरान मौत हो गई थी |

 बसपा राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने इस मुद्दे को संसद में उठाकर उनको 30-30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शासन से दिलाने का कार्य किया | इसलिए बाल्मीकि डोम-डूमार समाज जबलपुर द्वारा उनको सम्मानित कर आभार प्रकट किया गया |

 इस अवसर पर रामसेवक बिरहा, ओम समद, सीमा भोरेल, सतीश तामिया, बसपा जिला अध्यक्ष लखन अहिरवार, धीरू संग्राम,शिवदिन बाल्मीक, लक्ष्मण समुद्ररे, तुलसी राम, विजय भोरेल,पवन चौहतेल, बलराम,सुरजीत चौधरी, सुशील विक्की की उपस्थिति रही |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times