जबलपुर | अति पिछड़ा क्षेत्र ठक्कर ग्राम मे क्षेत्र के पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य गुलाम हुसैन द्वारा हड्डी गोदाम स्थित स्वास्थ्य केन्द्र मे विशाल निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन मुख्य अथिति पूर्व मंत्री व विधायक लखन घनघोरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी तथा विशिष्ट अथिति वरिष्ठ समाजसेवी भूरे पहलवान, सरदार हामिद हुसैन, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ननि नेता प्रतिपक्ष अंबरीश मिश्रा की उपस्थिति में मंगलवार को आयोजित किया गया | पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया की ठक्कर ग्राम वार्ड अति पिछड़ा क्षेत्र है, यहाँ के निवासी आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण सही से अपना इलाज नहीं करा पाते है | पीड़ित मानव सेवा की दृष्टि से उक्त निशुल्क शिविर आयोजित किया गया, शिविर में जनसैलाब उमड़ पड़ा और डॉ. नवीन कोठारी के नेतृत्व में विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टरों तथा डॉ. पवन स्थापक के नेतृत्व में देव जी नेत्रालय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने लगभग 15 सौ मरीजों में से एक हजार के आँखों की जाँच की गई तथा 5सौ के स्वास्थ्य की जाँच की, जिसमे 5सौ 55 मरीजों को चश्मा लिखा गया 57 को मोतियाबिंद का आपरेशन लिखा गया बाकी को निशुल्क ड्राफ्ट व दवाईया दी गई | तदोपरान्त सभी डॉक्टरों का धन्यवाद स्वरुप स्वागत कर सम्मान किया गया | पार्षद गुलाम हुसैन ने बताया की जिन मरीजों को चश्मा लिखा गया है उन्हें आगामी 7 सितम्बर को एक कार्यक्रम आयोजित कर उनके सौजन्य से निशुल्क चश्मा, स्टिक व वाकर प्रदत्त किये जायेंगे | शिविर को सफल बनाने हेतु टीम फॉर गुलाम हुसैन के शाहिद खान, शाबान मंसूरी, मुबीन पहलवान, पार्षद फिरोज खान, ताहिर अली, साबिर मंसूरी, सुमन मंत्री, मज़हर उस्मानी, आसिफ इक़बाल, मो. फ़िरदौस, शफीक अंसारी, परवेज़ अख्तर, सरफ़राज़ खान, हसीब खान, वहीद भाई, मेहबूब भाई, गुलाम जिलानी, एड. निजामुद्दीन, टीपू सुल्तान, हाजी शाहिद, शेरू मसूरी, मो. शाहरुख़, सैफ अली, ताज्जुद्दीन अंसारी, अदनान अंसारी, मो. अज़हर, मेहंदी हसन आदि का विशेष सहयोग रहा |
ठक्कर ग्राम मे निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जाँच शिविर में उमड़ा जनसैलाब
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
