देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न



102 नए सदस्यों ने सदस्यता ली 

जबलपुर | वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश का जबलपुर संभाग का संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन स्थानीय होटल मे सम्पन्न हुआ। 

  "परीक्षा संसार की एवं प्रतीक्षा परमात्मा की और समीक्षा स्वयं की करना प्रकृति है तथ्य को मान लेना संस्कृति है सुधार लेना प्रगति है समाज ने पूर्व मे जो गलती की है उस गलती को मान लेना ,यह आने वाली पीढियो को सुखद संदेश है उपरोक्त उदगार आज वैश्य महासम्मेलन के जबलपुर संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल जी ने व्यक्त किया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भगवान दास अग्रवाल  ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री संदेश जैन  ने संगठन की रचना एवं कार्य योजना पर अपनी बात को विस्तार से रखा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री व संभागीय प्रभारी श्री सुनील कोठारी ने स्वागत भाषण दिया और प्रदेश उपाध्यछ श्री भगवान दास अग्रवाल  ने अपने महत्वपूर्ण उद्बोधन में वैश्यो की उत्पत्ति ,क्रमिक विकास एवं वर्तमान स्थिति के बारे में बताया। संभागीय अध्यक्ष श्री संजय साहू ने संभागीय संगठन की प्रस्तावना को रखा । कार्यक्रम में लगभग 200 वैश्य बंधु प्रदेश, संभाग जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी अध्यक्ष ,महामंत्रीयो के साथ-साथ वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला इकाई एवं  युवा ईकाई  जबलपुर महानगर,जिला जबलपुर ग्रामीण एवं नरसिंहपुर जिले से वैश्य बंधु उपस्थित हुए ।

    कार्यक्रम के द्वतीय चरण मे जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष् संदीप जैन का सम्मान  जबलपुर संभाग की नगर पालिकाओ एवं नगर परिषदो मे नवनियुक्त मनोनीत 21 वैश्य पार्षदो का स्मृति चिन्ह ,शाल श्रीफल भेट कर सम्मान किया गया। 

संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन मे महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति जैन, संभागीय महिला इकाई प्रभारी आभा साहू,महिला इकाई अध्यक्ष साधना बडकुल ,जिला जबलपुर महानगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, बबलू जबलपुर ग्रामीण  जिला अध्यक्ष विमल जैन ,नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष अजय जैन ,संभाग युवा इकाई अध्यक्ष जिनेंद्र देव गुप्ता, प्रभारी अतुल चौरसिया ,महिला जिला जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष छाया जैन , जबलपुर महानगर अध्यक्ष आभा जैन ,युवा इकाई नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष आयुष कठल, सहित संभाग के संभागीय पदाधिकारीयो, तीनो जिलो के पदाधिकारियो सहित समस्त  तहसीलो के अध्यक्ष महामंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन रामजी अग्रवाल एवं आभार संभाग महामंत्री जितेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times