देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफ — मोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जामिया अशरफुल मदारीस, गद्दियाना में मुफ्त मेडिकल कैंप, लगभग 600 मरीजों ने लाभ उठाया


कानपुर, 19 सितंबर। जामिया अशरफुल मदारीस, गदियाना में शनिवार के दिन हज़रत मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफी, इमाम ईदगाह गदियाना की सरपरस्ती में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप का आयोजन ऑल इंडिया गरीब नवाज़ काउंसिल व फैमिली हेल्थ क्लिनिक के सहयोग से किया गया, जिसमें लगभग 600 मरीजों ने भाग लेकर मुफ्त चिकित्सा सलाह, विभिन्न प्रकार की चिकित्सकीय जाँच और दवाओं का लाभ उठाया

कैंप के मुख्य अतिथि सम्मानित हसन रूमी साहब, विधायक कैंट कानपुर थे। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टर डॉक्टर अज़हर अली अंसारी (टीबी के विशेषज्ञ), डॉक्टर फारूक आलम अंसारी (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉक्टर नासिर खान व डॉक्टर मुहम्मद फरीद (एमबीबीएस), डॉक्टर हिमांशु वर्मा (न्यूरो सर्जन), डॉक्टर मुहम्मद इस्लाम (दंत रोग विशेषज्ञ) और डॉक्टर ऐश्वर्या अवस्थी (त्वचा रोग, कुष्ठ रोग व महिला रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सलाह दी। मरीजों की जाँच की गई और उन्हें मुफ्त दवाएँ भी वितरित की गईं

कैंप में मुहम्मद कैफ, मुहम्मद आमिर, मुहम्मद दानिश, अभिषेक और फैसल रज़ा ने शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन की जाँच के अलावा मशीन के द्वारा फेफड़ों और हड्डियों की जाँच तथा आँखों और दाँतों की जाँच की सुविधा भी उपलब्ध कराई

कानपुर के विभिन्न मोहल्लों के साथ-साथ फतेहपुर से भी मरीज कैंप में पहुँचे और अपना मुफ्त इलाज कराया मरीजों ने कैंप की सुविधा पर खुशी जताई तथा आयोजकों और डॉक्टरों को दुआओं से नवाज़ा

कैंट विधायक हाजी हसन रूमी साहब ने सबसे पहले फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया उन्होंने डॉक्टरों का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं अशरफुल मदारीस के शिक्षकों ने डॉक्टरों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान गाज़ी-ए-इस्लाम हज़रत मौलाना मुहम्मद हाशिम अशरफी, इमाम ईदगाह गदियाना ने मरीजों के लिए स्वास्थ्य और शिफा की दुआ की। उन्होंने जनता से अपील की कि अपने मोहल्लों के मरीजों की देखभाल और हालचाल पूछने के लिए ज़रूर जाएँ, क्योंकि मरीज की देखभाल और मुलाकात करने वालों को अल्लाह तआला बड़ा सवाब देता है। उन्होंने आगे दुआ की कि अल्लाह तआला अपने प्यारे हबीब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के सदके में मानव सेवा करने वाले डॉक्टरों के हाथों में शिफा अता फरमाए

कैंप के सभी इंतज़ामों के संबंध में  मोहम्मद अख्तर अली ने बताया कि कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की चिकित्सा सलाह और जाँच की सुविधा उपलब्ध कराना है उन्होंने बताया कि इंशाअल्लाह ऐसे कैंप कानपुर के दूसरे स्थानों पर भी लगाए जाएँगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ आसानी से मिल सकें

इस अवसर पर प्रमुख  रूप से अकील हसन उर्फ बववन, शाकिर अहमद, शमशाद गाज़ी, शमशाद अली, हाफिज मुहम्मद अरशद अशरफी, मुफ्ती कासिम मिस्बाही, मुफ्ती गुल मोहम्मद जामई, सैयद कासिम बरकाती, हाफिज नियाज़ अशरफी, हाफिज मुहम्मद आज़ाद अशरफी, हाफिज मसऊद अशरफी, हाफिज मिन्हाजुद्दीन कादरी, मास्टर नौमान अख्तर, मुहम्मद हसन शिबली आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times
askari times