देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

झगरा में रिंग रोड की क्रेन ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, महिला गंभीर

 

जबलपुर। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम झगरा में मंगलवार सुबह रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में मंजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक से उछलकर सड़क से दूर जा गिरीं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके पति आकाश और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।

रक्षाबंधन पर मायके आई थीं मंजू

बेलखाड़ू चौकी प्रभारी अमित मिश्रा के मुताबिक करारी मनकवारा निवासी मंजू रक्षाबंधन के अवसर पर अपने मायके आई थीं। सोमवार शाम उनके पति आकाश उन्हें लेने पहुंचे थे। मंगलवार सुबह आकाश पत्नी और दोनों बच्चों को बाइक पर बैठाकर झगरा स्थित अपने घर लौट रहे थे।

झगरा के पास पहुंचने के दौरान सामने से आ रही रिंग रोड निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार चारों लोग सड़क किनारे जा गिरे। मंजू उछलकर कुछ दूरी पर जा गिरीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसा देखकर आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल मंजू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर बेलखाड़ू चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई।

क्रेन जब्त, चालक गिरफ्तार

डीएसपी बीएस गठोरिया ने बताया कि हादसे में आकाश और दोनों बच्चे सुरक्षित हैं, जबकि मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल क्रेन क्रमांक HR 07 AF 3235 को जब्त कर लिया है। क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times