मुजावर मोहल्ला में आज सजेगा ईद मिलादुन्नबी का जलसा
जबलपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत, जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के उपलक्ष्य में उपनगरीय क्षेत्र गढ़ा स्थित मुजावर मोहल्ला में आज शनिवार रात 9 बजे जलसे का आयोजन किया जाएगा।
हाजी कदीर सोनी और हाजी मक़बूल अहमद रज़वी होंगे मुख्य अतिथि
जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी हाजी कदीर सोनी एवं हाजी मक़बूल अहमद रज़वी मौजूद रहेंगे। वहीं पप्पू वसीम खान, जमा खान और शमीम अंसारी गुड्डू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मौलाना फज़्लेरब अशरफ़ी नूरानी पेश करेंगे तकरीर
जलसे में मौलाना फज़्लेरब अशरफ़ी नूरानी तकरीर पेश करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उस्ताद असलम माजिद जबलपुरी, हाजी शेख निजामी, इजहार जबलपुरी, मुख्तार नादिर जबलपुरी, शाहनवाज महवर, उबैद मोहसिन और अरमान जबलपुरी अपने कलाम पेश करेंगे।
अकीदतमंदों से जलसे में शिरकत की अपील
कमेटी के खलीफ़ा इनायत अली कादरी, शाहिद अली, शानू बाबा, फिज्जू बंगाली, शराफत कादरी, अब्बू उस्ताद, शहजाद कादरी रिंकू, मखदूम शाह, एजाज अली (गोलू), आशु अली, आबिद माशा और अहफाज कादरी सहित कमेटी के सदस्यों ने अकीदतमंदों से अधिक से अधिक संख्या में जलसे में शिरकत करने की अपील की है।
दिन: शनिवार
समय: रात 9 बजे
आयोजन: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
