मध्यप्रदेश | अधिवक्ता परिषद चुनाव-2026
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव-2026: 97 प्रत्याशी एलिमिनेट, 7 ने पार किया निर्धारित कोटा
एलिमिनेशन राउंड का 24वां दिन समाप्त, पुरुष प्रत्याशियों में कई दावेदार बढ़त
मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 की द्वितीय चरण की मतगणना का कार्य लगातार जारी है। एलिमिनेशन राउंड का 24वां दिन समाप्त होने के साथ मतगणना की तस्वीर और स्पष्ट होती जा रही है।
दिनेश नारायण पाठक के मतों की शेष काउंटिंग, खिलाड़ी लाल गंगोरे एलिमिनेट
आज एलिमिनेट हुए दो प्रत्याशियों में क्रमांक 30 दिनेश नारायण पाठक, शहडोल के मतों की शेष काउंटिंग की गई, जबकि क्रमांक 48 खिलाड़ी लाल गंगोरे, इन्दौर एलिमिनेट हुए।
122 में से 97 प्रत्याशी एलिमिनेट
कुल 122 प्रत्याशियों में से अब तक 97 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है।
निर्धारित कोटा पार करने वाले 7 प्रत्याशी
1. राकेश सिंह भदौरिया – इन्दौर
2. अखिलेश कुमार सक्सेना – इन्दौर
3. आर. के. सिंह सैनी – जबलपुर
4. विवेक सिंह – इन्दौर
5. संदीप मेहता – उज्जैन
6. नित्यानंद मिश्रा – जबलपुर
7. हितोषी जय हार्डिया – इन्दौर
2. अखिलेश कुमार सक्सेना – इन्दौर
3. आर. के. सिंह सैनी – जबलपुर
4. विवेक सिंह – इन्दौर
5. संदीप मेहता – उज्जैन
6. नित्यानंद मिश्रा – जबलपुर
7. हितोषी जय हार्डिया – इन्दौर
उक्त सातों प्रत्याशियों ने निर्धारित कोटा पार कर लिया है, इसलिए इन्हें निर्वाचित माना जाएगा।
महिला आरक्षण के आधार पर चयन का प्रावधान
निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार यदि कोई महिला प्रत्याशी मतगणना में चुनाव से बाहर भी हो जाती है, लेकिन वह अंतिम पांच महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में आती है, तो चुनाव परिणाम के समय आरक्षण के आधार पर उसका चयन किया जाएगा।
पुरुष प्रत्याशियों में इनको बढ़त
1. नरेन्द्र कुमार जैन – इन्दौर
2. अखंड प्रताप सिंह – रीवा
3. मनीष तिवारी – जबलपुर
4. सुनील कुमार मिश्रा – जबलपुर
5. जितेन्द्र कुमार शर्मा – ग्वालियर
2. अखंड प्रताप सिंह – रीवा
3. मनीष तिवारी – जबलपुर
4. सुनील कुमार मिश्रा – जबलपुर
5. जितेन्द्र कुमार शर्मा – ग्वालियर
महिला प्रत्याशियों में अन्नू पटेल मैदान में
महिला प्रत्याशियों में फिलहाल केवल अन्नू पटेल, सिंगरौली चुनाव मैदान में बनी हुई हैं।
निर्वाचन अधिकारी
न्यायमूर्ति एस. के. पालो
पूर्व न्यायाधीश
पूर्व न्यायाधीश
.jpg)