देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*


जबलपुर | आगामी 18 सितंबर को आयोजित होने वाले बलिदान दिवस को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने तथा बलिदान स्थल के विकास की मांग को लेकर आज संयुक्त आदिवासी समाज संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर, जबलपुर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बलिदानी राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह जी को गार्ड ऑफ ऑनर, बलिदान स्थल पर कीर्ति स्तंभ एवं मशाल स्तंभ निर्माण तथा गोंडवाना साम्राज्य के राजचिह्न की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई | ज्ञापन देते समय राजेंद्र टेकाम, घनश्याम यादव, सोमवारू कोल, धीरेंद्र संजू ठाकुर, शखावत खान, मुन्नी बाई उइके, प्रमिला मरावी, उमा उइके, बालकृष्ण उइके, नीलेश वरकड़े, एडवोकेट अनुराग ठाकुर, महेंद्र मरावी, वीरेंद्र टेकाम, गोविंद चौधरी, नरेश कुलस्ते, अशोक यादव, अशोक बर्मन, राजेश भंवरे, तुलसी चमकेल, आकाश यादव, अतुल चौधरी, सचिन सोनी, अनिल परस्ते, महिपाल कोसाम, बबलू कुशराम, मुकेश बत्ती, हल्के राम, सेवाराम वरकड़े आदि उपस्थित रहे |

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times