देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव: 122 में से 86 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन, राकेश सिंह भदौरिया निर्वाचित माने जाएंगे

 


जबलपुर, 1 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद निर्वाचन-2026 के तहत द्वितीय चरण की मतगणना जारी है। मंगलवार को एलिमिनेशन राउंड का 17वां दिन पूरा हुआ। इस दौरान दो प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर किया गया। अब तक कुल 122 प्रत्याशियों में से 86 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हो चुका है।

निर्वाचन अधिकारी एवं हाई पावर्ड इलेक्शन कमेटी के न्यायमूर्ति एस.के. पालो (पूर्व न्यायाधीश) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मंगलवार को एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों में क्रमांक 20 आशीष उपाध्याय (उज्जैन) की शेष काउंटिंग पूरी की गई। इसके अलावा क्रमांक 10 रामेश्वर नीखरा (गाडरवारा) और क्रमांक 122 हरीश कुमार द्विवेदी (सतना) भी एलिमिनेशन प्रक्रिया में शामिल रहे।

राकेश सिंह भदौरिया का कोटा पूरा

मतगणना में प्रत्याशी क्रमांक 89 राकेश सिंह भदौरिया (इंदौर) निर्धारित कोटा पूरा कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें निर्वाचित माना जाएगा।

वहीं, रामेश्वर नीखरा का एलिमिनेशन भी हुआ है। वे मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के 9 बार सदस्य और 5 बार चेयरमैन रह चुके हैं।

23+1 या 18+1 को लेकर असमंजस

मतगणना के दौरान प्रत्याशियों की ओर से यह सवाल बार-बार उठाया जा रहा है कि मतों की गणना 23+1 तक की जाएगी या 18+1 के आधार पर। दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने तर्क निर्वाचन समिति के समक्ष रखे गए हैं।

इस मामले में हाई पावर्ड इलेक्शन सुपरवाइजरी कमेटी, नई दिल्ली से मार्गदर्शन मांगा गया है। समिति से जो निर्देश प्राप्त होंगे, उसी के अनुसार आगे की मतगणना की जाएगी।

महिला प्रत्याशियों के लिए आरक्षण का प्रावधान

प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई महिला प्रत्याशी मतगणना के दौरान चुनाव से बाहर हो जाती हैं, लेकिन वह अंतिम 5 महिला प्रत्याशियों की श्रेणी में रहती हैं, तो चुनाव परिणाम घोषित करते समय आरक्षण के आधार पर उनका चयन किया जाएगा।

इन प्रत्याशियों को मिल रही बढ़त

अब तक की मतगणना में पुरुष प्रत्याशियों में प्रमुख रूप से अखिलेश कुमार सक्सेना (इंदौर), संदीप मेहता (उज्जैन), विवेक सिंह (इंदौर), आरके सिंह सैनी (जबलपुर) और नित्यानंद मिश्रा (जबलपुर) को बढ़त प्राप्त है।

वहीं महिला प्रत्याशियों में अंजू पटेल (सिंगरौली) और प्रवीण तिवारी (रीवा) चुनाव मैदान में बनी हुई हैं।

राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव की मतगणना के अगले चरणों में भी एलिमिनेशन राउंड जारी रहेगा और अंतिम परिणाम मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद घोषित किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times