देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस



जबलपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अधारताल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश विवेक उर्फ चूहा पांडे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला।

कट्टे की बट से किया था जानलेवा हमला

अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, आरोपी विवेक उर्फ चूहा पांडे के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। आरोप है कि उसने निखिल रजक पर देसी कट्टे की बट से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी पर 25 से 26 मामले दर्ज

पुलिस के मुताबिक, विवेक उर्फ चूहा पांडे क्षेत्र का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ अधारताल सहित आसपास के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े करीब 25 से 26 मामले दर्ज हैं। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड के चलते क्षेत्र में उसका खौफ बताया जाता है।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी बदमाश आनंद नगर-कटरा क्षेत्र के आसपास मौजूद है। सूचना के आधार पर अधारताल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times