जबलपुर । माय भारत के नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सहयोग युवा समिति द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जनचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से ‘युवा जागरण पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। श्रीमती फलित सिंह पटेल के नेतृत्व में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झामर से सीएम राइज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमना तक निकली इस पदयात्रा ने लगभग 11 किलोमीटर की दूरी तय की।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती फलित सिंह पटेल ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने और उन्हें इस सामाजिक अभियान से जोड़ने के लिए 100 दिवसीय जनजागरण का संकल्प लिया है। युवा जागरण पदयात्रा के आयोजन के साथ इस संकल्प का चौथा सप्ताह सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ।
.jpeg)