दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटने वाली भाजपा के शासन में देश की वीर बेटी और भारतीय सेना का अपमान करने वालों को संरक्षण क्यों दे रही है ? ऑपरेशन सिंदूर की नायिका कर्नल सोफिया कुरैशी जी का अपमान सिर्फ एक महिला का नहीं, बल्कि भारतीय सेना, नारी सम्मान और पूरे देश का अपमान है।
देश के गौरव का अपमान करने वाले किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण कतई सही नहीं है यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल, सुमन कुमार जैन ने जारी एक संयुक्त बयान में व्यक्त करते महामहिम राज्यपाल महोदय से मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की अनुमति प्रदान किए जाने की मांग राष्ट्रीय अस्मिता के रक्षार्थ की है
इसी तरह इंदौर के प्रीतमपुरा इलाके में प्रदूषित जल से प्रभावित लोगों की मृत्यु के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जारी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग करते हुए इस मामले में देशों के खिलाफ एफआईआर आई दर्ज कराकर मुकदमा चलाए जाने की मांग भी की है
