जबलपुर | कांचघर स्थित निर्मला चर्च में वेलांकन्नी माता के आदर में नवीना प्रार्थना के चौथे दिन का आयोजन किया गया। मुख्य योजक फा. जूडजेम्स, पल्ली पुरोहित, संत इग्नेशियस लोयोला चर्च, स्नेह सदन, के द्वारा ध्वजरोहण एवं मिस्सा बलिदान अर्पित कर किया गया। फा. जी ने समस्त उपस्थित माता के भक्तों को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि "पारिवारिक जीवन में माता मरियम का जीवन आज्ञाकारिता समर्पण और प्रेम का एक आदर्श प्रतीक है, मसीही विश्वास और पारिवारिक मूल्यों में उनका स्थान सर्वोच्च है। जहां ईश्वर की इच्छा को सर्वोपरि माना जाता है। आज का आयोजन समीक्षा टाउन, सावित्री बिहार के विश्वासियों के द्वारा किया गया। जिसमें पल्ली परिषद की श्रीमती रोजमेरी थॉमस, मैथ्यूज जोसेफ बाबा, श्रीमती. वेरोनिका बैपटिस्ट फ्रैंकलिन डिसूजा, श्रीमती. जूलियाना जोसेफ एवं क्षेत्र विश्वासियों का सहयोग रहा। पल्ली पुरोहित फा. जेवियर फ्रांसिस, सचिव शैलेश जॉर्ज, संयोजक क्लेमेंट पायस, मनोज अन्थोनी, अल्बर्ट अन्थोनी एवं पल्ली परिषद के सदस्यों ने माता के भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आत्मिक एवं शारीरिक लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
मसीही समाज की नवीना प्रार्थना का रहा चौथा दिन
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
