देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

मुस्लिम लीगल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने किया ध्वजारोहण एवं सम्मान



जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस के  अवसर पर मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बड़ी ओमती चौक में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टेट बार के सदस्य अहादुल्ला उस्मानी, एड. राशिद सिद्दीकी, पठान समाज के सरदार हाजी मुईन खान सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

इस अवसर पर मुस्लिम लीगल एड एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शबाब खान ने ध्वजारोहण किया। 

कार्यक्रम के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष मिश्रा, सचिव शैलेन्द्र सिंह ठाकुर एवं सभी पदाधिकारियो का स्वागत कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोसाइटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में सोसाइटी के सेक्रेटरी मोहम्मद फिरोज अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times