देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

कलचुरी समाज में बढ़ी सामाजिक समरसता, रोटी-बेटी के संबंधों से मजबूत हुई एकता

 


कलचुरी समाज हुआ समरस : मंत्री दिलीप जायसवाल

रोटी-बेटी के संबंधों से बढ़ी सामाजिक एकता 

संगठन और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

डॉ. राजेश जायसवाल बने वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष

जबलपुर। मध्यप्रदेश कलचुरी समवर्गीय महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अमरकंटक में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु जी के पूजन-अर्चन से हुआ। बैठक में समाज की एकता, सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कलार समाज के विभिन्न वर्गों में रोटी-बेटी के संबंध बढ़ रहे हैं और सामाजिक दूरियां कम हो रही हैं। उन्होंने समाज को संगठित और समरस बनाने में सामाजिक संगठनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मंत्री श्री जायसवाल ने आगे कहा कि अतीत में ताकतवर लोगों ने अपने हित और दृष्टिकोण के अनुरूप इतिहास प्रस्तुत किया, जिसके कारण अनेक समाजों और महापुरुषों के योगदान को उचित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि अब केंद्र और राज्य सरकार भारत के वास्तविक एवं गौरवशाली इतिहास को सामने लाने का प्रयास कर रही हैं। भगवान सहस्त्रबाहु सहित समाज के महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।


सर्वसम्मति से डॉ. राजेश जायसवाल बने वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष :

प्रदेश अध्यक्ष मन्नालाल जायसवाल ने महासभा की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए संगठन को गतिशील और मजबूत बनाने के लिए अनुभवी एवं सक्रिय सहयोगियों को जिम्मेदारी देने की आवश्यकता बताई। उनके आह्वान पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर चौकसे ने डॉ. राजेश जायसवाल के नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए रखा। राष्ट्रीय महामंत्री राकेश कुमार जायसवाल ने प्रस्ताव का समर्थन किया। उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इसके बाद डॉ. राजेश जायसवाल को मध्यप्रदेश कलचुरी समवर्गीय महासभा का वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। समाजजनों ने डॉ राजेश जायसवाल का स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर :

राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती आशा राय के मुख्य आतिथ्य में महिला सत्र हुआ। अध्यक्षता श्रीमती स्वाति जायसवाल ने की और संचालन श्रीमती सुनयना जायसवाल ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा राय ने कहा कि समाज के विकास और नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका को और व्यापक बनाने की आवश्यकता है। महिलाओं को संगठनात्मक गतिविधियों के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।


सही इतिहास नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी :

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पूर्व में ताकतवर लोगों ने अपने हितों के अनुरूप इतिहास प्रस्तुत किया। अब केंद्र और राज्य सरकार भारत के वास्तविक एवं गौरवशाली इतिहास को सामने लाने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने भगवान सहस्त्रबाहु सहित समाज के महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।


इनकी रही उपस्थिति :


कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों एवं विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया। संस्कारधानी जबलपुर से मनोहर चौकसे, डॉ. राजेश जायसवाल, राजेश जायसवाल ‘पप्पू’, प्रशांत कर्मवीर, प्रशांत चौकसे, अम्बरीश राय, नवीन जायसवाल, सुनयना जायसवाल, सरिता चौकसे, पूर्णिमा राय, प्रमिला चौकसे, प्रभा चौकसे, प्रियंका जायसवाल, सुष्मिता राय एवं गीतांजलि राय सहित समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times