देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

ज़िक्र-ए-शहीदाने कर्बला बज़्म-ए-मुसालमा आज



जबलपुर। मुस्लिम बहुल क्षेत्र सुब्बा शाह में मंगलवार रात 10 बजे ज़िक्र-ए-शहीदाने कर्बला एवं बज़्म-ए-मुसालमा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन हज़रत बदरुद्दीन अल मारूफ ‘गुड्डू बाबा’ की सरपरस्ती में तथा सैय्यद सूफ़ी कादिर अली कादरी की विशिष्ट मौजूदगी में आयोजित होगा।


कार्यक्रम का संचालन उस्ताद असलम माजिद करेंगे। बज़्म-ए-मुसालमा में संस्कारधानी के वरिष्ठ एवं नामचीन शायर बाबू अनवर निजामी, फ़रोग़ हमीदी, अल्हाज़ शैख़ निजामी, दानिश जैगमी, ग्यासुद्दीन ग्यास, नवाब कौसर, मुख्तार नादिर, मकबूल जफ़र, आरिफ हसन सिद्दीकी, जावेद नाज़, इलियास साहिल और परवेज़ अहमद परवाज़ अपने कलाम पेश करेंगे। आयोजक समिति के शकील दिलकश ने शिरकत की गुजारिश की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times