जबलपुर। मालपाणी हायर सेकेंडरी स्कूल मे संभागीय स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका - 14, 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) का समापन हुआ।
स्पर्धा में संभाग के 250 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जूडो कोच आबिद हुसैन खान ने बताया कि इस संभागीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता खिलाड़ी आगामी 5 से 8 अक्टूबर तक जबलपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रतिनिधित्व करेंगे।
*बालक वर्ग (14 वर्ष):* -25 किग्रा में सूर्यांश चडार (नर), -30 किग्रा में मोहम्मद शाद नवाज़ (जबल), -35 किग्रा में मोहम्मद अनस (जबल),-40 किग्रा में शाकिब अंसारी (जबल), -45 किग्रा में मोहम्मद एहतेशाम (जबल), -50 किग्रा में मानस विश्वकर्मा (कटनी), +50 किग्रा अंश साहू (कटनी) में आदि विजेता रहे।
*बालिका वर्ग (14 वर्ष):* -23 किग्रा में आकांक्षा रजक (जबल),-27 किग में रिदिमा श्रीवास्तव (नर),-32 किग्रा में इर्तिक कशफ़ (जबल), -36 किग्रा में कीर्ति चौधरी (नर) , -40 किग्रा में वैष्णवी शुक्ला (जबल), -44 किग्रा में कविता पाल (नर), +44 किग्रा में अर्पिता मेहरा (जबल) आदि विजेता रहे।
*बालक वर्ग (17 वर्ष):* -40 किग्रा में शिवांक कुशवाहा (जबल), -45 किग्रा में कुणाल धुमाल (छिंद), -50 किग्रा में हर्ष श्रीवास्तव (जबल), -55 किग्रा में अंकुश गुप्ता (जबल), -60 किग्रा में अरहान आलम (जबल), -66 किग्रा में अविरल सिंह (जबल), -73 किग्रा में चेतन ठाकुर (नर), -81 किग्रा में अथर्व यादव (जबल), -90 किग्रा में सौम्य गडरे (छिंद), +90 किग्रा में उत्कर्ष पा (कटनी) आदि विजेता रहे।
*बालिका वर्ग (17 वर्ष):* -36 किग्रा में अन्वी लोधी (जबल), -40 किग्रा में अनिका चौरसिया (जबल), -44 किग्रा में देव प्रिया (नर), -48 किग्रा में जानवी गौर (जबल), -52 किग्रा में आयशा शाह (जबल),-57 किग्रा में हंसिका चडार (नर),-63 किग्रा में सोमिया सिद्दीकी (जबल), -70 किग्रा में कीर्ति अहिरवार (जबल), +70 किग्रा में खुशी यादव (जबल) आदि विजेता रहे।
*बालक वर्ग (19 वर्ष):* -40 किग्रा में राजवीर नामदेव (जबल), -45 किग्रा में अंश श्रीवास (जबल), -50 किग्रा में शुमायला उस्मानी (नर), -55 किग्रा में शेख अरमान (नर), -60 किग्रा में हर्ष परिहार (जबल), -66 किग्रा में अनुराग अग्रहरि (जबल), -73 किग्रा में तन्मय डांगर (बाला), -81 किग्रा में रितेश जेठानी (कटनी), -90 किग्रा में प्रदीप गोस्वामी (कटनी), +90 किग्रा में आर्यन माखीजा (नर) आदि विजेता रहे।
*बालिका वर्ग (19 वर्ष):* -36 किग्रा में धानी बर्मन (जबल), -40 किग्रा में नव्या अग्रवाल (जबल), -44 किग्रा में जिया गौर (जबल), -48 किग्रा में नेमत अंजुम (जबल), -52 किग्रा में समायरा बानो (जबल),-57 किग में कुलसुम शाह (जबल),-63 किग्रा में सपना चौधरी (जबल), -70 किग्रा में सिमरन बर्मन (जबल), +70 किग्रा में खुशबू कश्यप (नर) आदि विजेता रहे। मैचों में निर्णायक (रेफरी) के रूप में अशोक नामदेव, एडवोकेट अताउर्रहमान अंसारी, तावेज़ अली, नौशीन अंजुम, सारका अंजुम, और ताजवर अंजुम आदि ने भूमिका निभाई।
