जबलपुर। बहिनों का आशीर्वाद, प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी और जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा है, मुझे तो इतनी बड़ी संख्या में बहिनों का आशीर्वाद मिला है निश्चित ही उस स्नेह और उससे मिलने वाली शक्ति का कोई मुकाबला नहीं हो सकता, यह बात लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने निज निवास सिविल लाइन में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर कही।
गौरतलब है पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में शहरभर से पधारीं लाड़ली बहनों एवं मातृशक्ति ने अपने स्नेह और आशीर्वाद का रक्षासूत्र लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह को बांधा। इस अवसर पर बहनों ने भावपूर्ण रूप से 60 फीट की विशाल एवं अद्वितीय राखी मंत्री श्री राकेश सिंह को भेंट की।
मंत्री श्री सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनायें देते हुए कहा भाई-बहन के अटूट रिश्ते के पावन पर्व रक्षाबंधन की सभी को शुभकामनायें एवं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए जबलपुर की समस्त बहनों एवं मातृशक्ति का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, जिप अध्यक्ष आशा गोंटिया, जिला उपाध्यक्ष अलका गर्ग, रूपा राव, महिला मोर्चा अध्यक्ष आत्मिका सिंह, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संतोषी ठाकुर, रीना राय, अर्चना अग्रवाल, सीमा सिंह, मधुबाला राजपूत, लवलीन आनंद, मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, प्रिया संजय तिवारी, पूजा श्रीराम पटेल, सोनिया रंजीत सिंह, कविता रैकवार, किरण तोमर, पूनम प्रसाद, सीमा सिंह चौहान, सुमन यादव, सहित सैकड़ो बहनों ने लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह की कलाई पर राखी बांधी।
