देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण जरूरतमंदों की हुई स्वास्थ्य व नेत्र जांच


जबलपुर। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अक्सर भव्य आयोजन, केक और दावत का सहारा लेते हैं, लेकिन आशीष एवं भावना विश्वकर्मा ने अपनी नन्हीं बेटी शुभकामना के जन्मदिन को सेवा और मानवता के नाम कर एक अनूठी मिसाल पेश की। बेटी के जन्मदिन पर तामझाम और मेहमानों की पार्टी करने के बजाय जरूरतमंदों की सेवा को उत्सव बनाया गया। अधारताल तिराहा स्थित अमृतसरी नान रेस्टोरेंट एवं होटल उत्सव इन में आयोजित निःशुल्क सेवा शिविर में दिव्यांगजनों, बुजुर्गों एवं जरूरतमंदों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण दुर्जनों की संख्या में निःशुल्क वितरित किए गए। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दवा वितरण एवं नेत्र जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।


शिविर में दादा वीरेन्द्रपुरी जी नेत्र संस्थान देवजी नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद, कांचियाबिंद, रेटीना सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार ऑपरेशन के लिए मरीजों को चिन्हित किया गया। इसके अलावा रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें मेडिकल ब्लड बैंक की टीम ने करीब आधा दर्जन रक्त का संग्रहण किया।

शिविर में वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पराज पटेल, वरिष्ठ छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास पटेल, डॉ. पंकज मिश्रा, मनोचिकित्सक डॉ. शुभांशु शर्मा (एमबीबीएस, एमडी), होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. रीता शर्मा (बीएचएमएस), हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहसिन अंसारी सहित विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ नवीन कोठारी, एलिम्को से नितिन मेहरा, पार्षद विमल राय तथा श्री विश्वकर्मा महासंगठन अध्यक्ष रमेश कुमार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times