जबलपुर | वैश्य महासम्मेलन मप्र की जिला इकाई जबलपुर की बैठक दीनदयाल चौक में संपन्न हुई | बैठक में संगठन के विस्तार पर तथा सभी तहसीलों में दौरा करने पर सहित सितंबर माह में होने वाले संभागीय सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा हुई एवं समितियां गठित हुई 80 नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा गया | बैठक में संगठन प्रभारी राजकुमार गुप्ता, संदेश जैन, संजय साहू, विमल जैन, आभा साहू, आभा जैन, श्रीमती चौकसे, रामजी अग्रवाल, डॉक्टर बीके गुप्ता, जमुना प्रसाद गुप्ता, रिंकू जैन, मनोज सेठ, संतोष सोमानी, सुभाष अग्रवाल, अतुल चौरसिया, जितेंद्र गुप्ता, जितेंद्र देव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संदीप साहू, शंकर चौदहा, शिशिर अग्रवाल, अमित गुप्ता आदि उपस्थित रहे | आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल बबलू द्वारा किया गया |
