जबलपुर | रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की 36 सूत्रीय मांगों के निराकरण एवं विश्वविद्यालय में व्याप्त प्रशासनिक अव्यवस्था के विरोध में रानी दुर्गावती शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी संघ के महासचिव अंकित श्रीवास को संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने तिलक लगाकर क्रमिक अनशन पर बैठाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रांताध्यक्ष बंश बहोर पटेल, रोहित आर्य, सौरभ पटेल, प्रकाश चौबे, गणेश प्रसाद उनेहा, सनी यादव, रामशंकर द्विवेदी, प्रभात सोनी, भंवर सिंह, बैसाखू सहित सेवानिवृत्त कर्मचारी राजकुमार तिवारी, प्रभात श्रीवास्तव एवं सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे |
