जबलपुर | सरकार भारती महानगर इकाई के द्वारा नशा मुक्ति और नशा के दुरुपयोग मोबाइल एडिक्शन आदि गंभीर विषयों पर कार्यशाला आयोजित कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया गया | कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जॉइंट कमिश्नर आभा जैन के द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन दिया गया | हार्टफुलनेस सेंटर की पूर्वा धर्मधिकारी द्वारा रिलैक्सेशन का मेडिटेशन पर टिप्स दिए गये | सहकार भारती की महानगर इकाई की ओर से अमिताभ भारती एडवोकेट के द्वारा बताया गया कि सहकार भारती का अन्य सामाजिक कर्तव्य एवं दायित्व से सरोकार है. एडवोकेट सत्येंद्र जैन द्वारा कार्यक्रम की भूमिका विचार और क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला | एडवोकेट जितेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा सेवा योजना और उनके द्वारा संचालित प्रकल्पों की जानकारी दी गई |
