देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

जबलपुर में अवैध शराब तस्करी पर वार, कार जब्त, चालक की तलाश जारी

 



जबलपुर। पाटन पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 200 से अधिक शराब के पौवे बरामद किए हैं। पुलिस की चेकिंग के दौरान चालक पुलिस को चकमा देने की कोशिश में चलती कार से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने कार और शराब जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहपुरा की ओर से ग्रे रंग की टोयोटा एल्टिस कार में अवैध शराब लोड कर एक तस्कर पाटन की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरईया तिराहा पर घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाय पहले उसे रिवर्स किया और फिर तेजी से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी चलती कार से छलांग लगाकर जंगल की ओर फरार हो गया।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 200 से अधिक शराब के पौवे रखे मिले। इसके बाद पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर लिया। वाहन के पंजीयन और अन्य दस्तावेजों के आधार पर फरार चालक की पहचान की जा रही है।

पाटन पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times