देश, प्रदेश, जिला, संभाग, तहसील, जिला और ग्राम स्तर पर संवाददाता चाहिए — संपर्क करें  |  डायरेक्टर, एडिटर इन चीफमोहम्मद असफाक आरिफ  |  शॉप - 1 दारुल उलूम मार्किट, मंडी मदार टेकरी, जबलपुर मध्य प्रदेश 482002  |  संपर्क: 9893230986

अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा: झाड़फूंक की आड़ में महिला से दुष्कर्म का आरोप

 




टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में झाड़फूंक के बहाने महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चे नहीं होने से परेशान महिला को झाड़ फूंक के बहाने बुलाया गया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिलन पाल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला लंबे समय से बच्चे नहीं होने के चलते काफी परेशान थी। इस बीच किसी ने उसे झाड़फूक करने वाले आरोपी मिलन पाल के बारे में बताया। जब महिला उसके पास पहुंची तो आरोपी ने झांसे में लेकर उसे विश्वास दिलाया कि उसे संतान प्राप्ति होगी। महिला ने भी उसकी बातों पर आसानी से भरोसा कर लिया। इसके बाद आरोपी ने तंत्र-मंत्र के नाम पर अपना असली चेहरा दिखाया।

मौके का फायदा उठाते हुए कथित बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन पीड़िता ने हिम्मत जुटाते हुए पहले यह बात अपने परिजनों को बताई, फिर आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत भी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी मिलन पाल को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times
askari times