जबलपुर। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी *'जीरो टॉलरेंस पॉलिसी'* को प्रभावी रूप से लागू करते हुए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई की है। कंपनी प्रबंधन ने ठेकेदारों से कथित रूप से अवैध धनराशि की मांग एवं अन्य गंभीर अनियमितताओं के आरोपों के चलते शरद बिसेन, कार्यपालन अभियंता (शहर), छिंदवाड़ा को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर कार्यपालन अभियंता (प्रवर्तन), छतरपुर पदस्थ किया है। इसी क्रम में श्री बिसेन के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए औपचारिक आरोप-पत्र जारी किया है। जारी दस्तावेजों के अनुसार उनके विरुद्ध ठेकेदारों से बिलों के भुगतान एवं अन्य कार्यों के एवज में अवैध राशि की मांग, पद का दुरुपयोग तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियमों के उल्लंघन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
ठेकेदारों से अवैध वसूली के आरोप में कार्यपालन अभियंता शरद बिसेन का तबादला, आरोप-पत्र जारी
byEditor In Chief- मो.अशफाक आरिफ़
-
0
