जबलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शरद यादव की जयंती के अवसर पर "लोकतंत्र का भविष्य, छात्र राजनीति, सशक्त संवाद एवं नेतृत्व निर्माण" विषय पर शहीद स्मारक में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ (शिक्षण विभाग) एवं शरद यादव विचार मंच, जबलपुर (मध्य प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया रहे तथा अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, कमलेश टेकाम (गोंडवाना गणतंत्र पार्टी), बैजनाथ कुशवाहा, वीरेंद्र चौबे, आनंद जैन, अधिवक्ता नरेंद्र जैन, दिनेश यादव, डॉ. प्रशांत मिश्रा एवं अशोक तोमर मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामरतन यादव एवं दिनेश सिंह ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पूर्व प्रातः 11 बजे तहसील चौक स्थित ललित गार्डन में शरद यादव की प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर पौधारोपण कर उनकी जयंती मनाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की सफलता में राज सोनकर, घनश्याम यादव, इंद्र कुमार कुलस्ते, एडवोकेट अमरदीप सग्गू, अनुराग सिंह, गया प्रसाद कुशवाहा, श्यामसुंदर बब्बू यादव, अमित पांडे, टीनू भैया, महेश बेन, जगदीश नन्हेंट, महेश पसीने, सुधीर शर्मा, राधेश्याम अग्रवाल, ओपी यादव, छोटेलाल पटेल, रामराज पटेल, वृंदावन वर्मा, राजेंद्र गुप्ता, सुबोध रिछारिया, डॉ विनोद पटेल, तेजिंदर सिंह टीटू, सीताराम पटेल, रामकुमार पटेल, राकेश श्रीवास, सन्जू ठाकुर, राजेश यादव, सोमवारु कोल, घनश्याम चक्रवर्ती, आरती ठाकुर, मोहम्मद इरफान खान, मेहदी हसन, मुन्ना सेन, राजेश भंवरे, अरविंद कुशवाहा, अतुल पटेल, सीताराम पटेल, देवेंद्र यादव, नीलचंद यादव, रमेश रजक, धीरज आनंद, पंकज परस्ते, उमा उईके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
