नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न


जबलपुर। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग जबलपुर एवं शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति,मनोआरोग्य,दिव्यांग पुर्नवास केंद्र के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पुलिस बधिर सहायता केंद्र लार्डगंज थाने में मूक बधिर दिव्यांगजन बंधुओं को नशा मुक्त रहने की जानकारी प्रदान की गई,कार्यक्रम का प्रारम्भ राष्ट्रगान के साथ हुआ,इस अवसर पर शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति, मनोआरोग्य, दिव्यांग पुर्नवास केंद्र के संचालक साइकोलॉजिस्ट मुकेश कुमार सेन द्वारा मूक बधिर दिव्यांजन बंधुओं को शराब, गांजा, गुटखा, बीड़ी, स्मैक अन्य मादक दृव्यों से होने वाली मानसिक शारीरिक बीमारियों के विषय में जानकारी दी गई साथ ही यदि कोई मादक दृव्यों के सेवन से पीड़ित है तो उसका मनोचिकित्सक, मनोवैज्ञानिक एवं पुर्नवास केंद्र में भर्ती कर उपचार कर स्वस्थ किया जा सकता है.इस अवसर पर साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर रोहिणी जी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और दिव्यांगता कल्याण के विषय को साइन लैंग्वेज में दिव्यांगजन बन्धुओं को इंटरप्रेट किया गया. अंत में सभी दिव्यांगजनों ने नशा मुक्त रहने का संकल्प लिया, इस जागरूकता कार्यक्रम में रोहिणी जी, चंदन सिंह राजपूत, जितेंद्र गुप्ता, नर्मदा नन्द तिवारी का सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
askari times