जबलपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर एनएवी कान-नाक-गला एवं कैंसर हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं अस्पताल परिवार ने पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण तथा समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नितिन अडगांवकर ने कहा - वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर हम आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण दे सकते हैं।”
वहीं डॉ. अखिल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉक्टर्स डे सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का संकल्प है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. नितिन अडगांवकर, डॉ. अखिल श्रीवास्तव, विशाल मेहरा, शान कुमार, सोमनाथ राम कुशवाहा, आकाश परिहार, एंथोनी, अजय सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
